उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीपलकोटी, चमोली में आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद हादसे में जिन श्रमिकों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
