मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर HarGharTiranga अभियान को आगे बढ़ाते हुए फहराया तिरंगा

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री Narendra Modi  के आह्वान पर #HarGharTiranga अभियान को आगे बढ़ाते हुए तिरंगा फहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक होने के साथ ही देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक भी है। इस अभियान के माध्यम से देशभर में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक प्रबल हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, हम सभी तिरंगे के सम्मान और गौरव को जन-जन तक पहुंचाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाएं।