देहरादून: केन्द्र सरकार द्वारा Special Assistance to States for Capital Investment (SASCI) योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड को ₹759 करोड़ की स्वीकृति राज्य के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता से राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूती, पूंजीगत निवेश को प्रोत्साहन तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को नई गति प्राप्त होगी।
प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग उत्तराखण्ड को विकास के नए आयाम प्रदान कर रहा है। उत्तराखण्ड के प्रति विशेष संवेदनशीलता, निरंतर समर्थन एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्र सरकार का हृदयतल से आभार:” (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
