मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भीमताल, नैनीताल में ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का किया शुभारंभ

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भीमताल, नैनीताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया तथा ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों एवं ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कौशल विकास, नवाचार एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दे रही है। उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaira , विधायक श्रीमती सरिता आर्य , भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।