मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत में लगभग ₹6 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक MRI मशीन का किया लोकार्पण

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए CSR के अंतर्गत ICICI फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग ₹6 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक MRI मशीन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और समय पर जांच की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगभग ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा ₹11.71 करोड़ की लागत से डायग्नोस्टिक विंग, ऑपरेशन थिएटर एवं पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं और सशक्त होंगी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।