देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति दी जा रही है।
इसी क्रम में ₹11.82 करोड़ की लागत से विभिन्न घाटों एवं पुलों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन की गरिमा और भव्यता को और सुदृढ़ किया जा सकेगा:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

