विकास पथ पर तेजी से अग्रसर उत्तराखंड ने किया एक नया कीर्तिमान स्थापित:” मुख्यमंत्री

Share

उत्तराखण्ड: हमारी सरकार के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप विकास पथ पर तेजी से अग्रसर उत्तराखंड ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहली बार राज्य के बजट का आकार ₹1 लाख 11 हजार 703 करोड़ तक पहुंचा है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश के मजबूत वित्तीय प्रबंधन, समावेशी विकास और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस ऐतिहासिक बजट के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन तथा युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
May be an image of temple and text that says "विकास पथ पर पर- अग्रसर उत्तरारवंड पहली बार राज्य के बजट का आकार ₹1 703 करोड़ हुआ लाख 11 हजार बजट बजट पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड)"