मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर देवतुल्य जनता को किया संबोधित

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए ₹96 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और युवा साथियों को प्रेरित भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘इकोलॉजी और इकोनॉमी’ के संतुलित विकास तथा ‘हरित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन, जल स्रोतों के संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देकर हम विकास और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaira , विधायक श्रीमती Sarita Arya , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट  समेत अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।