देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए।

