उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया सेंटर आधुनिक उत्तराखंड की सूचना व्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ-साथ पत्रकार साथियों के लिए संवाद, शोध, समन्वय और तकनीकी संसाधनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकार, समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। हमारी सरकार सदैव पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षित एवं बेहतर कार्य परिवेश उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
