देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2025 उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया है।
डबल इंजन सरकार की पहल से विंटर टूरिज्म की शुरुआत कर राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप शीतकाल में भी धार्मिक, साहसिक और प्रकृति पर्यटन को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है। इसने न केवल पर्यटन गतिविधियों को वर्षभर सक्रिय किया है, बल्कि स्थानीय रोजगार, होम-स्टे, होटल व्यवसाय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की है।

