उत्तराखंड के युवाओं में अपार क्षमता है, आवश्यकता केवल इस शक्ति को सही दिशा देने की है:” मुख्यमंत्री

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में आयोजित सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, वॉलेंटियर्स एवं युवा साथियों के साथ संवाद कर डिजिटल युग में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जन-जागरूकता, राष्ट्र निर्माण, संस्कृति संरक्षण और युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक मंच देने का सशक्त साधन बन चुका है। उत्तराखंड के युवाओं में अपार क्षमता है, आवश्यकता केवल इस शक्ति को सही दिशा देने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं से आह्वान है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता, तथ्यपूर्ण जानकारी, नवाचार, समाज सेवा और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं लोक परंपराओं को दुनिया तक पहुंचाने के लिए करें। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदार सहभागिता ही सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगी।

इस अवसर पर  सांसद Ajay Bhatt , कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra , Ram Singh Kaira , विधायक श्रीमती Sarita Arya  उपस्थित रहे।