उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सितारगंज, ऊधम सिंह नगर में ₹11 करोड़ से बने शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास कर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के साथ-साथ व्यापार, रोजगार एवं आवागमन की सुविधाओं को नई गति प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने हेतु सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में एरोमा पार्क तथा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
