देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में Amar Ujala द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के मेधावी विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को “फ्यूचर रेडी” बनाया जाए। इसी उद्देश्य से नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं डिजिटल लर्निंग से जोड़ा जा रहा है, ताकि छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
