उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनके अनुभव, आवश्यकताओं और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर संवाद किया तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
