मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव-2026 का किया शुभारंभ

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही जनपद के विकास हेतु ₹165 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के विकास हेतु घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। सीमांत जनपदों में सुदृढ़ सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संचार सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सीमांत क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से अधिक मजबूती से जुड़ें तथा यहां के नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta , भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी उपस्थित रहे।