मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री MYogiAdityanath के साथ पौड़ी में ओपन एयर जिम का किया शुभारंभ

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री MYogiAdityanath के साथ पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री MYogiAdityanath के साथ यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “फिट इंडिया मूवमेंट” और “खेलो इंडिया” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ओपन जिम युवाओं को स्वस्थ, फिट और खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमारी सरकार युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj , Dr Dhan Singh Rawat , विधायक श्रीमती Renu Bisht उपस्थित रही।