हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बैरागी कैम्प, हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के कल प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal, विधायक Madan Kaushik , प्रदेश महामंत्री (संगठन) Ajaey Kumar भी उपस्थित रहे।
