चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए CM धामी

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 661 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 5.50 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है। हमारा उद्देश्य यही है कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और नवाचार-आधारित बन सके ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।