देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 शिक्षा को नवाचार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी ने राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान की स्थापना से लेकर औद्योगिक व लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप, हर ज़िले में छात्रावास और एस्ट्रोफिज़िक्स व एस्ट्रोनॉमी को प्रोत्साहित करने हेतु आधुनिक टेलीस्कोप अवसंरचना की स्थापना की बात कही है। ये सभी पहल देश के युवाओं के लिए ज्ञान, शोध और रोज़गार के नए द्वार खोलेंगे:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

