देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के अंतर्गत खेलो इंडिया मिशन देश के युवाओं को प्रतिभा, तकनीक और प्रशिक्षण से जोड़कर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
प्रशिक्षण केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से लेकर प्रशिक्षकों और सहायक कर्मियों के विकास, खेल-विज्ञान और आधुनिक तकनीक के एकीकरण तथा मजबूत खेल अवसंरचना के निर्माण तक यह पहल भारत को वैश्विक खेल मंच पर और अधिक सशक्त बनाएगी।
उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए भी यह मिशन नए अवसर, नई उड़ान और नया आत्मविश्वास लेकर आएगा:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

