सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल (नैनीताल) के हीरक जयंती समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल (नैनीताल) के हीरक जयंती समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित छात्रों एवं देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल अपनी गौरवशाली सैन्य परंपरा, अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए पूरे देश में एक विशिष्ट स्थान रखता है। यह संस्थान न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन जैसे संस्कार भी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य भूमि होने के कारण हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीर शहीदों के परिवारों को सम्मान, सुविधा और अवसर प्रदान किए जाएँ। इस अवसर पर विधायक Ram Singh Kaira एवं श्रीमती Sarita Arya भी उपस्थित रही।