देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके सक्षम नेतृत्व में नवगठित उत्तराखंड को सुदृढ़ प्रशासनिक आधार मिला और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

