मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट (बागेश्वर) में क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट (बागेश्वर) में क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्रगति तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के सुझाव लिए।

May be an image of one or more people and dais

बैठक में यह संकल्प दोहराया गया कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर विधायक Suresh Garia , श्रीमती पार्वती दास समेत सम्मानित क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।