देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें ‘राष्ट्रीय अधिवेशन’ में देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण पांडेय को प्रो. यशवन्त राव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा एवं देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों, सेवा तथा जनभागीदारी से जोड़कर देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा ऊर्जा को नए अवसरों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी युवाओं को राष्ट्र शक्ति मानते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार के लिए कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।
