देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक “उत्तराखण्ड @ 25: लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों, संघर्षों और सीखों का समग्र दस्तावेज है। साथ ही, इसमें आने वाले अगले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड के उन्नत भविष्य, संभावनाओं एवं प्राथमिकताओं का विस्तृत खाका भी प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का संकल्प विकसित भारत @ 2047 के स्वप्न को साकार करते हुए उत्तराखण्ड को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करना है।
