देहरादून: हमारी सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.50 करोड़ करने की घोषणा की थी, जिसे धरातल पर उतारने हेतु सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है: (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)

