रूद्रपुर। तहसील दिवस में उठी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्टेªट में आयोजित तहसील दिवस में सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय में करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में बिजली, सड़क, जल भराव, भूमि विनियमितीकरण, अतिक्रमण, स्वामित्व योजना, नाली निर्माण आदि से सम्बन्धित 17 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में मुख्य रूप से बिजली, सड़क, जल भराव, भूमि विनियमितीकरण, अतिक्रमण, स्वामित्व योजना, नाली निर्माण आदि सम्बन्धित समस्याऐं उठाई गयी। ग्राम मटकोटा के ग्रामवासियों द्वारा विद्युत विभाग से पोलों पर तार लगवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को क्षेत्र में निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत श्रीरामपुर, तहसील रूद्रपुर के ग्राम प्रधान ललिता विश्वास ने ग्राम लक्खीपुर में महादेव शिकारी के घर से अमृतनगर होते हुए प्रफुल्लनगर तक दो किलोमीटर मार्ग व ग्राम लक्खीपुर से ग्राम श्रीरामपुर तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का पुननिर्माण कराने एवं ग्राम अमृतनगर के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल की 200 मीटर चारदीवारी के निर्माण का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मार्ग के डामरीकरण एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ग्राम धौलपुर, तहसील रूद्रपुर के करनैल सिंह ने अपनी भूमि को वर्ग-1ख से वर्ग-1क में दर्ज करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को पत्रावली परीक्षण कर निस्तारित करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में उठी जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि तहसील दिवस में मौके पर जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को हस्तगत किया जा रहा हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से सम्बन्धित अधिकारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, विद्युत, सहकारिता, कृषि, बाल विकास, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, समाज कल्याण, आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनता को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गयी व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कर दवाईयां वितरित की गई। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीसी पांडे, लघु सिंचाई सुशील कुमार, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, खण्ड विकास अधिकारी अशित आनन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, सहायक अभियंता लोनिवि पीसी पांडे, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
दीपम सेठ ने ग्रहण किया डीजीपी के रूप में पदभार
- Admin
- November 25, 2024
- 0
अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस को बताया कमजोर
- Admin
- January 15, 2025
- 0
महानगर कांग्रेस ने जल संस्थान मुख्य महाप्रबन्धक को सौंपा ज्ञापन
- Admin
- March 11, 2025
- 0
