हरिद्वार। अखिलेश यादव ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था तो कहा गया था कि जो पार्टी जहां मजबूत है हमें उसे और मजबूत करना है। दिल्ली में आप मजबूत है इसलिए हम आप के साथ हैं।हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिल्ली मे कमजोर बताया है। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली मे भाजपा का मुकाबला करने में कांग्रेस नहीं आम आदमी पार्टी मजबूत है। इसलिए हम आप को समर्थन दे रहे है। अखिलेश यादव आज हरिद्वार अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित करने और उनके पिंड दान करने पहुंचे थे।इसके बाद मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पर सवालिया निशान लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बन रहा था तब नितीश कुमार जी ने सब भाजपा विरोधी दलों से बात कि थी और तब यह कहा गया था कि जो क्षेत्रीय पार्टी जंहा मजबूत हैं वंहा इंडिया गठबंधन उसे मजबूत करेगा।दिल्ली मे आम आदमी पार्टी मजबूत है इसलिए दिल्ली मे समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। जो क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से मुकाबला कर रही है हमें उनके साथ खड़ा हों चाहिए। सवाल दिल्ली का है तो हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना ही है। प्रयागराज कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि जब गंगा मईया बुलाएगी तो मैं वहां जरूर जाऊंगा। गंगा हर जह एक ही है। कहीं भी स्नान कर लें। मैंने भी कल हरिद्वार में ही गंगा स्नान किया था।
Related Posts
पीएम का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण
- Admin
- February 19, 2025
- 0
संसदीय कार्यमंत्री ने अपने बयान पर जताया खेद
- Admin
- February 22, 2025
- 0
