मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में की न्याय विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी करने के लिए निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यायालयों से संबंधित मामलों की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने एवं राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेहतर पैरवी के लिए शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।