हमारी सरकार बुजुर्गों के उत्थान एवं कल्याण हेतु सतत क्रियाशील है: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे आदरणीय बुजुर्गों का सानिध्य सदैव अनमोल होता है। उनके अनुभवों और आशीर्वाद से न केवल नई प्रेरणा मिलती है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध और भी गहरा हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बुजुर्गों के उत्थान एवं कल्याण हेतु सतत क्रियाशील है।