मुख्यमंत्री धामी ने बल्लभगढ़ (हरियाणा) में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

हरियाणा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ (हरियाणा) में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग कर जनता-जनार्दन से भाजपा प्रत्याश मूलचंद शर्मा जी के पक्ष में मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु बल्लभगढ़ के लोगों का सहृदय आभार एवं अभिनंदन!
उन्होंने कहा पिछले 10 वर्ष में डबल इंजन सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से हरियाणा शिखर पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 05 अक्टूबर को हरियाणा की देवतुल्य जनता प्रदेश के विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार की नीतियों पर मुहर लगाएगी।