(हरियाणा) में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की मुख्यमंत्री धामी ने

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद से आश्वस्त हूं कि हरियाणा में फिर से प्रचण्ड बहुमत के साथ कमल खिलने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और क्षेत्रवाद व जातिवाद की विचारधारा को पोषित करने का कार्य किया जिन कारणों से ही हरियाणा का विकास बाधित हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विश्वासरूपी मुहर लगाते हुए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।