मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के परेड ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए जनजातीय समाज के सभी भाई-बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिली है। इसी दिशा में हमारी सरकार भी जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को विस्तार देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, हर युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त बने। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Khajan Dass , मेयर Saurabh Thapliyal सहित जनजातीय समाज के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।