देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्रों और यहां के नागरिकों का विशेष उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम गांव के रूप में पहचान बना चुके चमोली के माणा गांव से जनगणना की शुरुआत का उल्लेख किया। माणा में 83 वर्षीय श्रीमती पूर्णिमा रावत से जनगणना की शुरुआत हुई। वहीं, उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होमस्टे संचालित करने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की।
