देहरादून: हमारी सरकार उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हम 1,000 मेगावाट (1 गीगावाट) से अधिक विद्युत उत्पादन की क्षमता तक पहुंच चुके हैं, जो निश्चित रूप से प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि उत्तराखण्ड में नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते विस्तार और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों को दर्शाती है।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

