देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना तथा उत्तराखंड सौर ऊर्जा नीति के माध्यम से सौर ऊर्जा के विस्तार, स्वरोजगार और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आइए, हम सभी अक्षय ऊर्जा को अपनाने, ऊर्जा संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और अपनी देवभूमि को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लें।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

