देहरादून: सुशासन का वास्तविक उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में अवसर, सम्मान और आत्मविश्वास का संचार करना है। इसी सोच को साकार करते हुए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से 746 परिवारों को रोजगार एवं सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने का कार्य किया है।
यह पहल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में आत्मनिर्भरता, समृद्धि और सतत विकास की नई दिशा भी सुनिश्चित कर रही है:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

