देहरादून: हमारी सरकार एकल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प के साथ ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के अंतर्गत एकल महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि एकल महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

