देहरादून: हमारी सरकार ने उत्तराखंड को निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए 30 से अधिक निवेशक अनुकूल नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों के प्रभाव से राज्य में उद्योगों के विकास को नई गति मिली है और आज बड़ी संख्या में निवेशक उत्तराखंड को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं निवेश के लिए अनुकूल गंतव्य के रूप में चुन रहे हैं। यह हमारी सरकार की विकासोन्मुखी सोच, पारदर्शी नीतियों और सुशासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

