देहरादून: हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से अब तक 17 लाख से अधिक लोगों को ₹3,400 करोड़ से अधिक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ बेहतर उपचार का भरोसा दिया गया है।
हमारा संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति के उपचार में बाधा न बने तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक एवं प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

