देहरादून में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए CM धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित था। महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी विचारक और राष्ट्रवादी नेतृत्व के प्रतीक के रूप में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रीय विचारधारा को सशक्त आधार प्रदान किया। उनका समर्पण और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi,  Khajan Dass , विधायक Umesh Sharma Kau , श्रीमती Savita Harbans Kapoor , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।