मुख्यमंत्री ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में छात्रों को किया संबोधित

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan के साथ छात्र सम्मेलन में विश्व विद्यालय के पूर्व छात्रों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय होने के नाते पंतनगर विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण, अनुसंधान, नवाचार एवं किसानों की समृद्धि में ऐतिहासिक योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित क्रांति को गति प्रदान करने से लेकर उन्नत बीजों, आधुनिक तकनीकों और कृषि शिक्षा के माध्यम से लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में इस संस्थान की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है।

इस अवसर पर सांसद Ajay Bhatt , कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi , विधायक Bansidhar Bhagat ,  Trilok Singh Cheema ,  Shiv Arora  एवं पूर्व विधायक Rajesh Shukla उपस्थित रहे।