मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Share

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से चर्चा की और उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट करना हमेशा से ही उत्साहवर्धक साबित होता है।