देहरादून: उत्तराखंड वीरता, सैन्य परंपराओं और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली भूमि है। यहां के युवाओं ने सदैव मातृभूमि की रक्षा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य और प्रथम धर्म माना है। इसी गौरवशाली परंपरा तथा युवाओं के समर्पण का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने अग्निवीरों के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को सम्मान मिल सके और उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त हों।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

