मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि। आप सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगे:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त)  के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी जी ने सेना में रहते हुए माँ भारती की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके उपरांत उन्होंने राष्ट्रहित और समाज सेवा को अपना ध्येय बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जनसेवा का मार्ग चुना। उनका अनुशासित जीवन, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनकी निर्भीकता, प्रखर नेतृत्व क्षमता और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।