देहरादून के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की CM धामी ने

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चकराता रोड, देहरादून के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल आए चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि पश्चिम बंगाल का जनादेश विकास, सुशासन और सांस्कृतिक अस्मिता के पक्ष में है। अब वहां “जय श्री राम” का उद्घोष और अधिक सशक्त रूप से गूंजेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में बंगाल में डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और सनातन मूल्यों को पोषित करने का कार्य करेगी।