सचिवालय में आज रानीखेत, सोमेश्वर एवं जागेश्वर की मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की CM धामी ने

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर एवं जागेश्वर की मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। क्षेत्रीय विकास से जुड़े सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, संपर्क मार्ग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून तक लंबित सभी घोषणाओं का शासनादेश जारी किया जाए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya , विधायक Dr.Pramod Nainwal , Mahesh Jeena , Mohan Singh Mahara उपस्थित रहे।