नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी से भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमती हेमा मालिनी को उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए।

