जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को 30 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु विशेष अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी प्रोत्साहित किया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि बिना पर्याप्त कार्यवाही के किसी भी शिकायत को फोर्स क्लोज न किया जाए, ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए तथा उनसे सीधे संवाद स्थापित कर फीडबैक प्राप्त किया जाए।

जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।